शुक्रवार, 5 नवंबर 2010
आज डबल धमाका
आप छब को दीपाली की ढेल साली बधाइयां। ये मेली महली दीपाली है। मेले लिए तो डबल धमाका है.. आज पप्पा और मम्मा ने मेला अन्नपल्लाछन (अन्नप्राशन) कलवाया। अब से मैं कुछ भी खा छकती हूं... दीपाली की मिठाई भी... न न अभी कुछ दिन औल... फिर छब कुछ खाउंगी। मैं दादी, दीदी, नानू-नानी, भैया, मामा, बले पप्पा औल बले मम्मी, बुआ छब को बहुत मिछ कल लही हूं। छब छाथ होते तो औल मजा आता.. है न?
गुरुवार, 14 अक्टूबर 2010
विदयादछमी की छुभकामनाएं...
मैं 3 महीने की हो गई हूं... मम्मा ने 1 अक्तूबर छे ऑफिछ जॉइन कल लिया है... मम्मा नाइत छिफ्त कल लही हैं ताकि मेले छात दिन का ज्यादा छे ज्यादा छमय गुजाल छकें... लात को मैं पापा के पाछ लहती हूं... मैं उन्हें बिल्कुल तंग नहीं कलती... औल लैक्तोजेन पीकल छो जाती हूं... छुबह 9 बजे मम्मा आ जाती हैं... तब मैं उनके छाथ खूब थेलती हूं... मम्मा मुझे बहुत प्याल कलती हैं... मेला बहुत ध्यान लखती हैं... चाहे मैं कितना भी तंग कलुं... लो मुझे कभी किछी की गोद में नहीं दालतीं... उन्हें हल वक्त मेली चिंता छताती लहती है... ये मेली पहली दुर्गा पूजा है... मेले घल पल कलछ स्थापना हुई है... मुझे बहुत अच्था लग लहा है... आप छबको भी दुर्गा पूजा की छुभकामनाएं... अब मैं छोने जा लही हूं... कल तीका लगवाने जाना है... बाय बाय................फिल मिलेंदे.....................
रविवार, 8 अगस्त 2010
पली सैल पल है! (Pixie on Tour )
मैं मम्मा के छात नानू के यहां आ गई हूं। नानू के पाछ छोते मामा मिले.. छोते मामा खूब प्याल कलते हैं। मम्मा बीमाल है। पापा ने फोन पर मुछसे बात की,पापा का मेले बिना मन नहीं लगता है। नानू के पाछ से फिल मैं अपने घल जाऊंगी... मेली दादी के पाछ... दादी के पाछ बले पापा, मम्मी, भैया, दीदी और फुआ मिलेंगे। छब लोग मेला इंतजाल कल लहे हैं। मैं छबछे मिलने के बाद छबका फोटो आपको दिखाऊंगी। बाय।
रविवार, 18 जुलाई 2010
बुधवार, 14 जुलाई 2010
खूब मजा आया
12 जुलाई को मेले घर पर पूजा हुई। ढल साले लोग आए और हमने खूब मजा किया। अंकल-आंटी, भैया दीदी सब आए और मेले लिए ढेल साले खिलौने और कपले भी लेकल आए। सबने खाना खाया, कॉफी पी और मुझे प्यार किया... आर्शीवाद भी दिया।
ये लही तस्वीरें......
ये लही तस्वीरें......
रविवार, 11 जुलाई 2010
आप आएंगे न?
मेले पापा-मम्मी ने सोमवार 12 जुलाई 2010 को मेले लिए पूजा का आयोजन किया है। आपलोग आएंगे न? औल बहुत लोग आ लहे हैं, सब लोग मुझे आर्शीवाद देंगे। मम्मी, पापा, मामा और नानी ने ढेर साला प्लान बनाया है। पूजा के बाद से मैं भी नए कपले पहनूंगी। आप जलूल आइएगा।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ (Atom)



